शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 10वीं पास छात्रों के लिए बिना प्रवेश परीक्षा (PPT) सीधे प्रवेश का सुनहरा अवसर
जावरा। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा पहाड़िया रोड, जिला-रतलाम द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026—2027 के लिए 3 वर्षीय डिप्लोमा (इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जहाँ हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध है। इस सत्र में सिविल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की कुल 75-75 सीटें (68 सामान्य + 7 EWS) उपलब्ध हैं तथा प्रत्येक ब्रांच में इसके अतिरिक्त 3-3 सीटें TFW योजना के तहत शामिल हैं।
10वीं के बाद पॉलिटेक्निक संस्थान में बिना प्रवेश परीक्षा (PPT) के सीधे प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं ITI (दो वर्षीय पाठ्यक्रम) या 12वीं (PCM) उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सीधे द्वितीय वर्ष (लैटरल एंट्री) में प्रवेश का अवसर मिलेगा।
महाविद्यालय की प्रमुख विशेषताओं में वेल क्वालिफाइड टीचिंग स्टाफ, सर्वसुविधा युक्त लेबोरेटरी, स्मार्ट क्लासेस, लाइब्रेरी, विशाल खेल का मैदान, हॉस्टल सुविधा और मल्टीनेशनल कंपनियों में सीधे प्लेसमेंट शामिल हैं। यह कोर्स करने पर रेलवे, DRDO, BARC, MPEB, PWD और PHE जैसे विभागों में जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए योग्यता के साथ-साथ B.E./B.Tech के द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश और अन्य ग्रेजुएट कोर्सेज हेतु 12वीं के समकक्ष मान्यता भी मिलती है।
कॉलेज का वार्षिक प्रवेश शुल्क ₹10,332/- है, जिसमें नियमानुसार SC/ST वर्ग को शुल्क में छूट और OBC व संबल कार्डधारी विद्यार्थियों को ₹10,000/- शिक्षण शुल्क वापसी (म.प्र. शासन द्वारा) का प्रावधान है साथ ही SC/ST के लिए निःशुल्क विशेष कोचिंग व स्टेशनरी भी उपलब्ध है। इसके अलावा, AICTE नई दिल्ली द्वारा विभिन्न छात्रवृत्तियाँ जैसे यशस्वी योजना (मेधावी छात्रों को ₹30,000/- प्रतिवर्ष), प्रगति योजना (मेधावी छात्राओं को ₹50,000/- प्रतिवर्ष), सक्षम योजना (दिव्यांगों को ₹50,000/- प्रतिवर्ष) और स्वनाथ योजना (अनाथ या कोविड-19 के कारण माता-पिता खोने वाले बच्चों को ₹50,000/- प्रतिवर्ष) भी नियमानुसार देय होंगी।
प्रवेश की समय सारणी :
प्रथम चरण का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन दिनांक 04.05.2026 से 29.05.2026 (रात्रि 11.45 बजे) तक, चॉइस फिलिंग 15.05.2026 से 02.06.2026 (रात्रि 11.45 बजे) तक और कॉलेज में प्रवेश दिनांक 08.06.2026 से 13.06.2026 (सायं 06.30 बजे) तक होगा।
इसके बाद द्वितीय चरण का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 09.06.2026 से 18.06.2026 (रात्रि 11.45 बजे) तक, चॉइस फिलिंग 10.06.2026 से 22.06.2026 (रात्रि 11.45 बजे) तक और संस्था में प्रवेश 27.06.2026 से 03.07.2026 (सायं 06.30 बजे) तक किया जा सकेगा। जिसके बाद रिक्त सीटों के लिए संस्था स्तर की काउंसलिंग (CLC) प्रारंभ होगी।
इच्छुक विद्यार्थी अधिक जानकारी व रजिस्ट्रेशन के लिए काउंसलिंग पोर्टल https://dte.mponline.gov.in या कॉलेज की वेबसाइट www.gpcjaora.in पर जा सकते हैं, ईमेल pringtp.jaortm@mp.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। एम.पी. ऑनलाइन के कियोस्क से आवेदन कर सकते हैं या महाविद्यालय में सीधे संपर्क कर सकते हैं। जिसके लिए प्राचार्य इंदल सिंह (9993998277), प्रवेश समिति अध्यक्ष निलेश माहेश्वरी (9407115900), सचिव कैलाश नरगावें (9993509355) सहित विभिन्न विभागाध्यक्षों (के.जी. शाक्य-सिविल: 7415303202, आबिद मंसूरी-कम्प्यूटर साइंस: 9827632297, जे.के. निधार-इलेक्ट्रिकल: 9302482586, और राकेश परमार-मैकेनिकल: 9425944144) से मोबाइल पर संपर्क किया जा सकता है।
