जावरा में 8 लेन से नीचे गिरी कार, दो बच्चे व पति-पत्नी घायल, कार से मिला लाखों का कैश

कार में जीएसटी अधिकारी व उनका परिवार था, सभी जावरा अस्पताल में भर्ती

जावरा में 8 लेन से नीचे गिरी कार, दो बच्चे व पति-पत्नी घायल, कार से मिला लाखों का कैश

रतलाम. दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर जा रही एक तेज रफ्तार कार जावरा के पास सादाखेड़ी ओवरपास से नीचे जा गिरी। हादसे में प्रवीण मीणा व उनकी पत्नी, दो बच्चे गंभीर घायल हो गए। ये गुजरात से राजस्थान के गंगापूर जा रहे थे। कार में मिले बैग से कपड़ों के बीच लाखों रुपए का कैश भी मिला है। जिसे पुलिस ने जब्ती में लिया है। हालांकि कैश कितना है, ये जानकारी पुलिस ने सार्वजनिक नहीं की है। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने के टीआई सुमित मिश्रा और सरसी पुलिस चौकी के इंचार्ज अयूब खान ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाने के साथ ही एक्सीडेंट के कारणों की जांच शुरू कर दी है।