जैन समाज ने मौन रहकर जताया आक्रोश, रैली निकालकर दिया ज्ञापन

रीवा में साध्वियों को कार से कुचलने वालों की गिरफ्तारी और विहार के दौरान साधु-संतों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया

जैन समाज ने मौन रहकर जताया आक्रोश, रैली निकालकर दिया ज्ञापन

जावरा. सड़क हादसों में आए दिन विहार कर रहे साधु-साध्वी घायल हो जाते हैं। कभी-कभी बड़े हादसों में दिवंगत तक हो रहे। हाल ही में रीवा में एक कार चालक ने जैन साध्वियों को कुचल दिया। इससे दो साध्वियों का निधन हो गया। इसी घटना के बाद सकल जैन समाज में गहरा आक्रोश है। और इसीलिए 25 मई की सुबह जावरा में सकल जैन समाज के लोग घंटाघर चौराहे पर इकट्ठा हुए। हाथ पर काली पट्टी बांधकर मौन रैली निकाली और एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम से एसडीएम सुनील जायसवाल को ज्ञापन दिया। इसमें रीवा की घटना के आरोपियों को गिरफ्तार करके निष्पक्ष जांच करने की मांग की। साथ ही देश भर में और खासकर मध्य प्रदेश में विहार के दौरान साधु साध्वियों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और जरूरी सुरक्षा कदम उठाने की मांग भी की गई, ताकि भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना नहीं हो।

एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देते हुए सकल जैन समाजजन।

Advt