जावरा के पास मीनाखेड़ा में 26 वर्षीय महिला दो बच्चों के साथ कुएं में गिरी, तीनों की मौत

जावरा के पास मीनाखेड़ा में 26 वर्षीय महिला दो बच्चों के साथ कुएं में गिरी, तीनों की मौत

रतलाम. जिले के जावरा ब्लॉक में औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत ग्राम मीनाखेड़ा में 14 नवंबर 2026 शनिवार सुबह एक 26 वर्षीय महिला अपने दो बच्चों के साथ गांव समीप स्थित कुएं में गिर गई। इसमें तीनों की मौत हो गई है।

       ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीनों के शव कुएं से निकाले और सरकारी अस्पताल भिजवाए है। जहां पोस्टमार्टम होगा। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक महिला की पहचान दया बाई पति हरिओम मालवीय के रूप में हुई है। उनके दो बच्चों के नाम दर्शीता और अरविंद बताए जा रहे हैं ल। महिला खुद बच्चों के साथ कुएं में कूदी अथवा अन्य कोई कारण है। इसको लेकर फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। और परिजनों के बयान के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। पोस्टमार्टम के लिए मायके से परिजन के आने का इंतजार भी किया जा रहा है। घटनाक्रम से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और गम का माहौल है।