दीपावली : जावरा नगर पालिका 19 से 22 अक्टूबर तक रोज सुबह सप्लाई करेगी पानी

दीपावली : जावरा नगर पालिका 19 से 22 अक्टूबर तक रोज सुबह सप्लाई करेगी पानी

जावरा. दीपोत्सव त्योहार के चलते नगर पालिका द्वारा 19 से 22 अक्टूबर तक रोज सुबह पानी सप्लाई किया जाएगा। अभी एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई का शेड्यूल है। लेकिन नगर पालिका ने दीपोत्सव को देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए चार दिन तक रोज सुबह पानी सप्लाई करने का निर्णय लिया है। इससे त्यौहार में नागरिकों को सुविधा होगी और पर्याप्त पानी मिलेगा। दीपोत्सव के बाद फिर से एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई का शेड्यूल जारी हो जाएगा। नगर पालिका जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने यह सूचना जारी की है।