कांग्रेस नेता नीतिराज सिंह की कार एक्सप्रेस-वे पर पलटी, शुक्र है वे और परिवार सुरक्षित

जावरा से दिल्ली जा रहे थे, कोटा के आसपास कहीं हुआ हादसा

कांग्रेस नेता नीतिराज सिंह की कार एक्सप्रेस-वे पर पलटी,  शुक्र है वे और परिवार सुरक्षित

रतलाम. जावरा निवासी मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री के बेटे नीतिराज सिंह की कार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ये घटना 13 नवंबर 2026 की शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच कोटा के आसपास कहीं होना बताई जा रही है। कार में सवार नीतिराज सिंह और उनका परिवार सुरक्षित है। हालांकि कार बुरी तरह से डेमेज हो चुकी है। पूर्व गृहमंत्री ठाकुर भारत सिंह जी के पुत्र नीतिराज सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और शुक्रवार को वे परिवार के साथ दिल्ली जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हुआ। ईश्वर का शुक्र है कि हादसे में सभी पूरी तरह से सुरक्षित है और दूसरी कार से दिल्ली रवाना हो गए है। इधर जावरा में जैसे ही शुभचिंतकों को इसकी खबर मिली तो सभी परेशान हो गए। हालांकि नीतिराज सिंह सहित पूरे परिवार के सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद सभी ने राहत की सांस ली है।

कांग्रेस नेता नीतिराज सिंह पूरी तरह सुरक्षित है।