जावरा में नगरपालिका महिला कर्मचारी का मंगलसूत्र धोखे से चुराने वाले अहमदाबाद के एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा

आरोपी यासीन उर्फ बाकड़ा पठान के खिलाफ विभिन्न राज्यों में दर्ज है ऐसे ही जालसाजी के प्रकरण

जावरा में नगरपालिका महिला कर्मचारी का मंगलसूत्र धोखे से चुराने वाले अहमदाबाद के एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते एसपी अमित कुमार, सीएसपी युवराज सिंह चौहौन व जावरा थाना प्रभारी दीपक कुमार मंडलोई।

रतलाम. जावरा में नगरपालिका की महिला कर्मचारी कांतादेवी पति करण कल्याणे का मंगलसूत्र एक बदमाश ने 22 मई को शाम करीब सवा 4 बजे पिपली बाजार में धोखे से चुरा लिया था। उसने कांतादेवी को पहले दुकान ओपनिंग पर पर साड़ी गिफ्ट करने का लालच दिया और फिर कहा कि मेरे यहां बेटी हुई है। इसलिए नया मंगलसूत्र दान करूंगा। आप पुराना मंगलसूत्र मुझे दे दो। इस तरह उसने मंगलसूत्र लिया और भाग निकला। सिटी थाना पुलिस ने उस बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है जो गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला है और उसके खिलाफ रतलाम माणक चौक थाने में भी ऐसे ही जालसाजी पूर्वक ज्वेलरी चोरी करने का केस दर्ज है। वहीं महाराष्ट्र, गुजरात सहित विभिन्न राज्यों में उसने ऐसी वारदातें की है। जिसके लिए वहां की पुलिस भी इसे तलाश रही है।

       एसपी अमित कुमार ने सोमवार को इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जैसे ही कांतादेवी के साथ धोखे से मंगलसूत्र चोरी होने की घटना सामने आई। तुरंत एएसपी विवेक लाल और सीएसपी युवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में जावरा सिटी थाना प्रभारी दीपक कुमार मंडलोई ने टीम गठित की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी यासीन उर्फ बाकड़ा पिता कालू खान पठान उम्र 51 निवासी जमानलपुर अहमदाबाद को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से कांतादेवी का मंगलसूत्र जब्त किया। आरोपी यासीन ने रतलाम के माणकचौक थाना क्षेत्र से भी एक महिला की कान की सोने की झूमकी चोरी की थी, वह भी उसके कब्जे से बरामद कर ली है। आरोपी से और भी मामलों में पूछताछ की जा रही है। यह शहर थाना पुलिस की बड़ी सफलता है।

      आरोपी यासीन को गिरफ्तार करने में जावरा शहर थाना प्रभारी दीपक कुमार मंडलोई, एसआई चंद्रशेखर डिगा, प्रधान आरक्षक जाकीर खान, आरक्षक ललित जगावत, सुरेंद्र सिंह, शक्ति सिंह, अमित जाट, राजेश परिहार, आकाश परिहार, चंद्रशेखर खटवड़, दीपक यादव, राजेश पंवार, सुगड़ सिंह जाट और साइबर सेल से एसआई जीवन बारिया, मनमोहन शर्मा, विपुल भावसार, मयंक व्यास, तुषार सिसाैदिया की सक्रिय भूमिका रही है।

Advt