ठंड बढ़ने के कारण स्कूलों का समय बदला, 8वीं तक के स्कूल 9 बजे बाद लगेंगे

ठंड बढ़ने के कारण स्कूलों का समय बदला, 8वीं तक के स्कूल 9 बजे बाद लगेंगे

रतलाम. शीत लहर शुरू हो चुकी है और जिले भर में कुछ दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अभी तक स्कूल सुबह 7 या 8 बजे से संचालित हो रहे थे। ऐसे में छोटे बच्चों को जल्दी उठकर तैयार करने और स्कूल पहुंचने में ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनके स्वास्थ्य को भी खतरा है। शीत लहर व बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले भर में सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूल अब सुबह 9:00 के बाद ही संचालित होंगे। इसके पहले नहीं।