जावरा के पास एक्सप्रेस-वे पर हादसा, कार सवार बेटे-बेटी की मौत, माता-पिता घायल
बड़ायला चौरासी के पास की घटना, गुजरात से उत्तरप्रदेश जा रहा था परिवार, पाइप कार में घूसा
रतलाम. जिले के जावरा क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई 8 लेन पर बुधवार 11 नवंबर 2026 को एक भीषण कार हादसे में दो बच्चों की मौत् हो गई। उनके माता-पिता घायल हो गए, जिन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।
जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस के मुताबिक गुजरात के बड़ौदा से राजाबाबू वर्मा अपनी पत्नी रिशु, बेटी विधि और बेटे सागर के साथ उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले में स्थित घर जा रहे थे। जावरा क्षेत्र में इनकी कार अनियंत्रित होकर 8 लेन किनारे रेलिंग में जा टकराई। रेलिंग पाइप कार के अंदर घुसा और सीधे आगे सीट पर बैठे बेटे सागर को लगा। इससे सागर की मौके पर मौत हो गई। बेटी विधि गंभीर घायल हुई थी, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी रिशु व कार चला रहे राजाबाबू भी घायल है। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सुमित मिश्रा टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और हादसे की जांच शुरू की है।
हादसे की भयावहता और मौके की स्थिति देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.... https://www.instagram.com/reel/DfmNGVXNTSG/?cplk=MWl3YmVobXQ2bWV6eQ==

