रिंगनोद पुलिस ने 40 ग्राम स्मैक और 10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ जावरा के दो आरोपी को गिरफ्तार किया

रिंगनोद पुलिस ने 40 ग्राम स्मैक और 10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ जावरा के दो आरोपी को गिरफ्तार किया
रतलाम | दिनांक 05 नवंबर 2026
 
जिले की रिंगनोद थाना पुलिस ने जावरा निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 40 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर), 10 ग्राम एम.डी. ड्रग्स तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त मश्रुका की कुल अनुमानित कीमत ₹2,80,000 है।
         मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद जितेन्द्रपाल सिंह जादौन और ढोढर चौकी प्रभारी शिवेन्द्र कुमार की टीम ने मुखबिर सूचना पर यह कार्रवाई की है।
          पुलिस ने बताया कि दिनांक 05.11.2026 को कलालिया फंटा रेलवे अंडरब्रिज के पास चिकलाना रोड पर राजस्थान की ओर से मोटरसाइकिल पर अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे दो संदिग्धों को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 40 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) एवं 10 ग्राम एम.डी. ड्रग्स बरामद हुई। मौके से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपियों से मादक पदार्थों के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ कर विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
1. नूर मोहम्मद उर्फ नूरा पिता गुल मोहम्मद, उम्र 53 वर्ष, निवासी हाथीखाना, जावरा, जिला रतलाम।
2. भुरा उर्फ शाहनवाज पिता खलील अहमद खान, उम्र 31 वर्ष, निवासी हाथीखाना, जावरा, जिला रतलाम।
 
जब्त मश्रुका
▪️ स्मैक (ब्राउन शुगर) — 40 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹1,30,000।
▪️ एम.डी. ड्रग्स — 10 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹1,00,000।
▪️ घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP43MJ5711 — अनुमानित कीमत ₹50,000।
 
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन, चौकी प्रभारी उनि शिवेन्द्र कुमार, प्र.आर. राधेश्याम चौहान, प्र.आर. नरेन्द्र सिंह जगावत, आर. रविन्द्र सिंह, आर. शोभाराम शर्मा, आर. नरेन्द्र सिंह हाड़ा, आर. प्रकाश भास्कर, आर. अतुल दुबे, महिला आर. निशा दड़िंग एवं सैनिक छत्रपाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
 
रतलाम पुलिस का स्पष्ट संदेश
रतलाम पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों, उनके स्रोतों एवं सप्लाई नेटवर्क का पता लगाकर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
***********************************************************************************************