जावरा में पटाखा कारोबारी का गोदाम सील, बिना लाइसेंस कर रखा था भंडारण
रतलाम. जिले के जावरा में एक पटाखा कारोबारी का पटाखा गोदाम सील कर दिया गया। तहसीलदार पारस वैश ने आईए थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, पटवारी पंकज राठौर के साथ महू-नीमच हाइवे स्थित गोदाम पहुंचकर जांच की। वहां पटाखा कारोबारी कैलाश बारोड़ गोदाम में पटाखे भंडारण करने का लाइसेंस पेश नहीं कर सके। इसलिए बिना लाइसेंस के अवैध भंडारण मानते हुए अधिकारियों ने गोदाम को सील कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद जावरा में बिना लाइसेंस के सालभर पटाखा बेचने वाले पटाखा व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि कैलाश बारोड़ के गोदाम में करीब 40 पेटी से अधिक पटाखे रखे हुए थे। जिन्हें सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


