शिव भक्तिमय हुआ शहर, यात्रा में हजारों कावड़िए शामिल हुए, जय भोले के नारों से गूंज उठा जावरा
विभिन्न झांकियां, अखाड़े और भजन गायको ने खींचा भक्तों का ध्यान
जावरा. सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा 22 अगस्त 2026 को सुबह श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर ग्रामीण क्षेत्रों में होती हुई देर शाम जावरा शहर में पहुंची। यहां श्री जागनाथ महादेव मंदिर में दर्शन के बाद यात्रा शहर के प्रमुख मार्ग पर होती हुई आगे बढ़ी। नगर में विभिन्न झांकियां, अखाड़े और भजन गायको ने सुंदर प्रस्तुतियों से सब का ध्यान खींचा। जगह-जगह आतिशबाजी और मंच लगाकर स्वागत किए गए। कांवड़ियों ने जय भोले और हर हर महादेव के नारे लगाए। जिससे पूरा शहर गूंज उठा। जावरा का माहौल शिव भक्ति मय हो गया। राजस्थानी भजन गायक गोकुल शर्मा ने सांवलिया सेठ के भजनों से माहौल बना दिया। यात्रा रात करीब 10:00 बजे चौपाटी क्षेत्र होते हुए पिपलोदा रोड पहुंची। जहां रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद 23 अगस्त को फिर सुबह पिपलोदा क्षेत्र में पहुंचेगी और वहां से आंबा में विश्राम के बाद 24 अगस्त सोमवार को सैलाना पहुंचकर श्री केदारेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। जावरा शहर में यात्रा की अगवानी समाजसेवी शैलेंद्र पांडेय एवं विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के पुत्र प्रांजल पांडेय ने की है।
यात्रा और गोकुल शर्मा के भजनों का माहौल वाला वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर https://youtube.com/shorts/F6_DlWViWB4?si=GhyhODewnCLxzLKs क्लिक करें