जलाऊ लकड़ी बेचने पर केस बनाने की धमकी देकर मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने जावरा में डिप्टी रेंजर को 20 हजार लेते ट्रेप किया

जलाऊ लकड़ी बेचने पर केस बनाने की धमकी देकर मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने जावरा में डिप्टी रेंजर को 20 हजार लेते ट्रेप किया
रतलाम. जिले के जावरा वन मंडल कार्यालय में 30 अक्टूबर 2026 को लोकायुक्त पुलिस ने डिप्टी रेंजर कमल सिंह देवड़ा को 20 हजार रुपए की की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया हैl लोकायुक्त पुलिस ने जानकारी दी कि आवेदक रईस खां पिता अमीर शाह निवासी ग्राम शक्करखेड़ी, तहसील पिपलोदा, जिला रतलाम ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को 29 अक्टूबर को लिखित शिकायत की थी। इसमें बताया था कि उसके द्वारा अपने खेत में रखी जलाऊ लकड़ी अशफ़ाक़ खान को बेची गई थी, जिसमें आरोपी ने केस बनाने की धमकी दी और 2,00,000/- रुपए की रिश्वत की मांगी। बाद में आवेदक के निवेदन पर 65,000/- रूपये लेने के लिए सहमत हो गया। 
        इसी शिकायत की जांच उप पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र पटेल, लोकायुक्त उज्जैन के द्वारा कराई जाने पर शिकायत सही पाई गई। रिश्वत मांग वार्ता के सत्यापन उपरांत आज दिनांक को ट्रैप दल का गठन कर आरोपी कमल देवड़ा डिप्टी रेंजर को आवेदक से 20,000/-रू. की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया l कार्रवाई अभी जारी है। ट्रैप कार्रवाई में लोकायुक्त् डीएसपी दिनेशचंद पटेल, निरीक्षक हिना डाबर और प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षकगण शिव कुमार शर्मा, श्याम शर्मा, मोहम्मद इसरार, उमेश जाटव सहित 10 सदस्यों की टीम शामिल है और ये जावरा कार्यालय में संबंधित कार्रवाई कर रहे हैl
         लोकायुक्त डीएसपी ने बताया कि  लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है कि यदि कोई लोकसेवक अधिकारी, कर्मचारी किसी शासकीय कार्य को करने हेतु रिश्वत की मांग करता है तो लोकायुक्त उज्जैन को शासकीय दूरभाष 0734-2512756 पर सम्पर्क कर सकता है।

कार्रवाई की ये तस्वीर लोकायुक्त टीम ने जारी की है।