रोड पर घायल पड़े व्यक्ति को विधायक डॉ. पांडेय ने अपने वाहन में अस्पताल पहुंचाया

पंचेवा फंटे पर तड़प रहा था मावता निवासी व्यक्ति, अस्पताल पहुंचने पर मिली राहत

रोड पर घायल पड़े व्यक्ति को विधायक डॉ. पांडेय ने अपने वाहन में अस्पताल पहुंचाया

रतलाम. जावरा के पास पिपलोदा रोड पंचेवा फंटे के पास 5 जुलाई 2026 की शाम एक व्यक्ति रोड किनारे घायल अवस्था में पड़ा था और मदद के इंतजार में तड़प रहा था। तभी वहां से निकल रहे विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने देखा और गाड़ी रुकवाई। फिर खुद ने तथा सुरक्षाकर्मी की मदद से उस घायल को अपने वाहन में बैठाया तथा जावरा सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां भर्ती करवाने के साथ ही डॉ. ए.एस. राठौर से उसका इलाज शुरू करवाया तथा डॉक्टर राठौर से विधायक ने उसकी चोट की गंभीरता के बारे में जानकारी भी ली। घायल का नाम बृजेश पिता बालाराम निवासी ग्राम मावता बताया जा रहा है। एक्सीडेंट कैसे हुआ, अभी ये जानकारी सामने नहीं आई है।

घटनास्थल से अस्पताल ले जाने का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

https://youtube.com/shorts/6yFnAlqljqY?si=JaaXJyL1udWSXUFx