कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित, गोंदीशंकर के बलवंत सिंह व जावरा के वरुण श्रोत्रिय महामंत्री बने

पप्पू चारोडिया को सोशल मीडिया प्रभारी बनाकर शहर कांग्रेस कमेटी से पत्ता कट किया

कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित, गोंदीशंकर के बलवंत सिंह व जावरा के वरुण श्रोत्रिय महामंत्री बने

रतलाम. कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत ने लंबे इंतजार के बाद 24 अप्रैल 2026 को रतलाम जिले की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें गोंदी शंकर के सेवानिवृत्त ऑफिसर बलवंत सिंह राठौर और जावरा के एडवोकेट वरुण श्रोत्रिय को जिला महामंत्री बनाया गया है। जबकि खारीवाल कॉलोनी निवासी महेश शर्मा व रतलाम गेट क्षेत्र निवासी आमिर खान को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसी सूची में एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष पप्पू चारोडिया का नाम है। जिन्हें सोशल मीडिया प्रभारी बनाया है। पप्पू का नाम पहले शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदारी में था लेकिन जिला कार्यकारिणी में सोशल मीडिया की जिम्मेदारी देकर एक तरह से शहर कांग्रेस कमेटी से पत्ता कट कर दिया है। अब ऐसे में शहर कांग्रेस कमेटी की नई घोषणा भी जल्द हो सकती है, जो लंबे समय से अटकी हुई थी। इधर वीरेंद्र सिंह सोलंकी और हिम्मत सिंह श्रीमाल को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मोहम्मद यूसुफ कडपा सहित अन्य वरिष्ठ नेता विशेष आमंत्रित सदस्यों में शामिल है। वैसे जिला कार्यकारिणी में ताल, आलोट, जावरा, बाजना, रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण सभी जगह के नेताओं को जगह दी गई है।

किस नेता को क्या जिम्मेदारी दी गई है, इसकी पूरी सूची यहां देखें....