जावरा डिविजन के गांव आजमपुर डोडिया में दूषित पानी से 80 लोग बीमार, मचा हड़कंप

पिपलौदा तहसीलदार और बीएमओ सहित पूरी टीम गांव पहुंची, इलाज के साथ कुएं की सफाई भी करवाई

जावरा डिविजन के गांव आजमपुर डोडिया में दूषित पानी से 80 लोग बीमार, मचा हड़कंप

रतलाम. जिले में पिपलौदा ब्लॉक के गांव आजमपुर डोडिया में कुएं का दूषित पानी पीने से करीब 80 लोग बीमार हो गए। इन्हें पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। इसके बाद ये अस्पताल पहुंचे। एक साथ इतने लोग बीमार होने से गांव में हड़कंप मच गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर घर-घर सर्वे करवाया। बीएमओ डॉ. पवन पाटीदार व टीम ने गांव में कैम्प लगाकर बीमार लोगों का उपचार किया। कुछ को पिपलौदा अस्पताल ले जाकर इलाज किया। वहीं तहसीलदार पिंकी साठे व प्रशासनिक टीम ने भी गांव पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। कुएं की सफाई करवाई और गांव में अन्य स्त्रोत से पीने के पानी की व्यवस्था करवा दी है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। पीएचई विभाग को पानी की सैंपलिंग के निर्देश दिए है।