विधायक डॉ. पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति

विधायक डॉ. पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति

जावरा. मध्यप्रदेश विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति में जावरा के वरिष्ठ विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय सभापति नियुक्त हुए है। उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ पांडेय पूर्व में भी मप्र विधानसभा में प्राक्कलन समिति, आश्वासन समिति, याचिका समिति, विशेषाधिकार समिति के सभापति के रूप में सफल रूप से कार्य कर चुके है। इसके अलावा विधानसभा के अध्यक्षीय पैनल में रहकर सभापति के रूप विगत कई सत्रों में सफल संचालन किया है। इस बजट सत्र में भी सभापति के रूप संचालन किया। डॉ पांडेय की वरिष्ठता व अनुभव को दृष्टिगत रखते हुए ही  महत्वपूर्ण स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति में उन्हें सभापति का दायित्व दिया गया। उनके सभापति बनने से क्षेत्र में हर्ष है। डॉ पांडेय ने इसके लिए मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के प्रति आभार व्यक्त किया है। इधर डॉ. पांडेय के सभापति बनने की खबर मिलते ही कई समर्थक उनका स्वागत-सम्मान करने पहुंचे। कुछ पदाधिकारी और पार्टी नेताओं ने भोपाल पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं का भी स्वागत-सम्मान किया है।