जावरा में हाईवे किनारे टायर की दुकान से उठी आग की लपटे, एक कार और पास में स्थित गेराज भी चपेट में आया

जावरा, रतलाम, ताल सहित 6 फायर ब्रिगेड ने 25 से फेरे लगाकर पाया काबू

जावरा में हाईवे किनारे टायर की दुकान से उठी आग की लपटे, एक कार और पास में स्थित गेराज भी चपेट में आया

रतलाम. जिले के जावरा में महू नीमच हाइवे किनारे जोयो होटल के सामने के जैन ढाबे के पास स्थित एक पुराने टायर की दुकान में 10 नवंबर मंगलवार की सुबह करीब 6:00 बजे आग लग गई।

      आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू पाने के लिए जावरा नगर पालिका की दमकल सफल नहीं हो पाई। इसलिए रतलाम, आलोट, ताल, बड़ावदा, पिपलोदा सहित अन्य स्थानों से भी दमकल बुलाई गई। और सुबह करीब 10:00 बजे जाकर आग पर काबू पाया गया। इसके बाद तीन जेसीबी लगाकर जलते हुए टायर को वहां से हटाकर उस पर पानी छिड़का ताकि आग दोबारा नहीं फैले। जिस दुकान में आग लगी वह किसी इकबाल खान की बताई जा रही है। इसी आग की चपेट में पास में नूर हुसैन का गैरेज भी आ गया। जहां रखी 10 से अधिक बैटरी और अन्य सामान जलकर राख हो गया। इसी गेराज पर ठीक होने के लिए रखी एक अर्टिगा कार भी चपेट में आ गई और जलकर पूरी तरह खाक हो गई है। औद्योगिक थाना पुलिस और प्रशासन ने घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। कोई अलाव जलने के कारण आग लगना बता रहा है तो कोई शॉर्ट सर्किट तो कोई पटाखे से आग लगने की बात कह रहा है। लेकिन जांच होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

मौके का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 

https://youtube.com/shorts/gZqL9s4X900?feature=share