संतश्री नागर जी को धमकी भरा पत्र देने से गुरु भक्तों में आक्रोश, आरोपी नहीं पकड़े तो होगा आंदोलन

गुरु भक्तों के साथ ही कथा आयोजन समिति व हिंदू समाज ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

संतश्री नागर जी को धमकी भरा पत्र देने से गुरु भक्तों में आक्रोश, आरोपी नहीं पकड़े तो होगा आंदोलन

जावरा. झाबुआ जिले की श्री गुरु कृपा शबरी गोशाला में 4 सितंबर 2026 की रात्रि कथा व सत्संग के दौरान अज्ञात लोगों ने गुरुदेव संतश्री कमल किशोर नागर जी को धमकी दी। ये धमकी एक पत्र के माध्यम से दी गई। इससे गुरु भक्तों में आक्रोश है और हर तरफ धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग हो रही है। जावरा शहर में भी गुरु भक्तों, हिंदू समाज और कथा आयोजन समिति सदस्यों ने 15 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री के नाम से एसडीएम कृष्णपाल सिंह बघेल को ज्ञापन दिया।

         गुरु भक्तों ने मांग की है कि आरोपी की पहचान करके उसे गिरफ्तार करें और संतश्री व उनके परिजन को जरूरी सुरक्षा मुहैया करवाएं। यदि सरकार ने इस दिशा में कदम नहीं उठाया तो सभी गुरु भक्त आंदोलन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की रहेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान पंकज सरतलिया, गगन शर्मा, राजेंद्र जी, हिमांशु जी, श्याम सोनी, नवल जी, रितेश बंटी, दिनेश शर्मा, ओमप्रकाश धाकड़, घनु शर्मा, नरेंद्र राव, विशाल पोरवाल, नितेश वर्मा, 
अर्जुन शर्मा, राजू गवली, कपिल श्रीवास्तव, नवीन भावसार, नीरज शर्मा, अंकित शर्मा, राजू विजवा सहित अन्य गुरु भक्त व हिंदू समाज सदस्य मौजूद थे।