जावरा नगर भ्रमण पर निकले श्री जागनाथ महादेव, भक्त आरती कर अगवानी में जुटे

श्री जागनाथ महादेव भगवान की शाही सवारी शुरू, ढोल-ताशा पार्टी व झांकियां बढ़ा रही सवारी की शोभा

जावरा नगर भ्रमण पर निकले श्री जागनाथ महादेव, भक्त आरती कर अगवानी में जुटे

जावरा. भगवान श्री शिव की आराधना के पवित्र माह सावन में आखिरी सोमवार पर जावरा नगर में भगवान श्री जागनाथ महादेव नगर भ्रमण पर निकले है। पूल बाजार स्थित बड़े शंकर मंदिर से भगवान श्री जागनाथ महादेव की शाही सवारी शुरू हो चुकी है।

           सबसे आगे नरसिंहपुरा का अखाड़ा है। जिसमें उस्ताद व कलाकार हेरतंगेज करतब कर रहे है। फिर श्री भस्म रमैया भक्त मंडल की ढोल-ताशा पार्टी और पालकी में सवार भगवान महादेव चल रहे है। भजन मंडली व डीजे भी है। वहीं पीछे 11 झांकियां है, जो शाही सवारी की शोभा बढ़ा रही है। भक्तजन पालकी में सवार श्री जागनाथ महादेव और श्री सिद्धनाथ महादेव की पूजा, आरती कर रहे हैं। उत्साह और आदर के साथ भगवान की पालकी की अगवानी में जुटे है। माहौल हर-हर महादेव व जय भोले के जयकारों से गूंजामान हो रहा है। यात्रा धीरे-धीरे घंटाघर चौराहे तरफ बढ़ रही है। जहां रात 8 बजे के आसपास महाआरती का भव्य आयोजन होगा। सवारी में भूत-भावन बराती भी ध्यान खींच रहे है। आयोजन देररात तक चलेगा। जैसे-जैसे संध्या होगी, सवारी और झांकियां निहारने के लिए भक्तजन बाजार पहुंचेंगे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी व्यवस्थाओं के चलते मुस्तैद है। बीएम ग्रुप और श्री जागनाथ महादेव भक्त मंडल के अन्य साथीगण भी सवारी में सेवाएं दे रहे है।