जावरा में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक वेशभूषा में निकाला चल समारोह
रतलाम. विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त 2026 को धूमधाम से मनाया गया। यह दिवस आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा, उनकी संस्कृति तथा देश समाज में उनके योगदान के सम्मान को समर्पित है।
जिले के जावरा शहर में भी विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। समस्त आदिवासी समाज के महिला, पुरुष, युवा और बच्चे जावरा में मंशापूर्ण मंदिर के पास इकट्ठा हुए और यहां से पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी विशेषता वाला नृत्य करते हुए पूरे शहर में भ्रमण पर निकले। नगर भ्रमण के बाद चौपाटी क्षेत्र में कॉलेज के पास चल समारोह का समापन होगा। आदिवासी वेशभूषा और पारंपरिक नृत्य ने सबका ध्यान खींचा। ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी तादाद में सामाजजन आए और इस कार्यक्रम में शामिल हुए। आदिवासी समाज एकता का संदेश भी दिया। जगह-जगह यात्रा का स्वागत भी लोगों ने किया है।
चल समारोह का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://youtube.com/shorts/s57fBND60B8?feature=share
