जावरा नपा में प्रदर्शन का दौर, पहले भाजपा नेताओं ने धरना दिया और अब कर्मचारी भी बैठ गए

मुख्य नगर पालिका अधिकारी के आश्वासन के बाद खत्म किया धरना

जावरा नपा में प्रदर्शन का दौर, पहले भाजपा नेताओं ने धरना दिया और अब कर्मचारी भी बैठ गए

रतलाम. जिले की जावरा नगर पालिका में दो दिनों से विरोध और धरना प्रदर्शनों का दौर जारी है। वहां एक दिन पहले 10 फरवरी मंगलवार को भाजपा के पार्षद और नेता धरने पर बैठे थे। उनका आरोप था कि वार्डो में समानता के आधार पर काम नहीं हो रहे। भेदभाव किया जा रहा है और विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के कहने के बावजूद नगर पालिका में सुनवाई नहीं हो रही है।

         वही दूसरे दिन 11 फरवरी बुधवार को नगर पालिका के कुछ अधिकारी और कर्मचारी सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के चेंबर के सामने धरने पर बैठ गए हैं। इनका कहना है कि समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। हम अपना अधिकार मांगते नहीं किसी से भीख मांगते के नारे भी दे रहे हैं। दो दिन में दो प्रदर्शन से नगर पालिका के जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें आना लाजमी है, क्योंकि जब विपक्ष और कर्मचारी अमला ही नाराज हो जाएगा तो नगर पालिका का संचालन करना मुश्किल होगा। ऐसे में अब सत्ता पक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिलकर समन्वय बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। हालांकि कुछ देर बाद धरना स्थल पर पहुंचे मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल शर्मा ने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में वेतन भुगतान हो जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना खत्म कर दिया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने उन्हें बताया की चूंगी क्षतिपूर्ति राशि शासन से कम मिलने के कारण वेतन समय पर भुगतान नहीं हो रहा है।

कर्मचारियों का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://youtube.com/shorts/pvZXET08QLw?si=jf5BNps67gop-SlA

भाजपा नेताओं के धरने का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://youtube.com/shorts/KyyEUOPhI7o?si=SLAl-pVwdF6jWYMb

एक दिन पहले मंगलवार को धरने पर बैठे थे भाजपा पार्षद व नेता