एएसपी व एडीएम ने रतलाम के पटाखा गोदाम व बाजार का किया निरीक्षण, सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

एएसपी व एडीएम ने रतलाम के पटाखा गोदाम व बाजार का किया निरीक्षण, सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
रतलाम. आगामी दीपावली त्यौहार को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 7 अक्टूबर को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने रतलाम शहर के विभिन्न पटाखा गोदामों एवं फटका बाजार का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा (रा.पु.से.) व पुलिस टीम ने निरीक्षण किया। एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव के साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीएम आर्ची हरित एवं तहसीलदार ऋषभ ठाकुर उपस्थित रहे।
                     अधिकारियों ने  सागौद रोड एवं आलनिया स्थित पटाखा गोदाम का निरीक्षण किया। जहां पटाखा गोदामों एवं भंडारण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्थाओं, अग्निशमन संसाधनों, विद्युत प्रणाली, तथा विस्फोटक सामग्री के सुरक्षित भंडारण मानकों का परीक्षण किया। संबंधित पटाखा विक्रेताओं एवं गोदाम संचालकों को शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
 
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दिए यह निर्देश
1- फायर एक्सटिंग्विशर एवं बालू रेत व पानी की बाल्टियां उपलब्ध हों।
 
2- गोदाम के बाहर “धूम्रपान निषेध” के स्पष्ट बोर्ड लगाए जाएँ।
 
3- विद्युत कनेक्शन सुरक्षित एवं मानक अनुसार हो।
 
4- पटाखों का भंडारण निर्धारित मात्रा एवं मानक के अनुरूप हो।
 
5- गोदाम के आस-पास खुले तार, आग, वेल्डिंग या अन्य ज्वलनशील गतिविधियाँ पूर्णतः प्रतिबंधित रहे।
 
6- पटाखों का भंडारण एवं बिक्री केवल लाइसेंस प्राप्त स्थानों पर ही करें।
 
7- सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें।
 
8- किसी भी प्रकार की असुरक्षित गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या स्थानीय प्रशासन को दें।
 
9- दीपावली पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं दुर्घटनारहित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन