सरकारी भूमि कब्जाने के चक्कर में गई सादाखेड़ी सरपंच की कुर्सी, पद से हटाया

एक शिकायत की जांच के बाद जिपं सीईओ वैशाली जैन ने जारी किया आदेश

सरकारी भूमि कब्जाने के चक्कर में गई सादाखेड़ी सरपंच की कुर्सी, पद से हटाया

रतलाम. सरकारी चारागाह की भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले में जावरा जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत सादाखेड़ी के सरपंच ईश्वरलाल चंद्रवंशी को पद से हटा दिया है। एक व्यक्ति ने अतिक्रमण की शिकायत की थी। जिसकी जांच और तहसील कार्यालय से मिले प्रतिवेदन के आधार पर सरपंच ईश्वरलाल को पद के दुरुपयोग और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का जिम्मेदार पाया गया। इसीलिए मप्र पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 एक के तहत जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन ने सादाखेड़ी सरपंच ईश्वरलाल चंद्रवंशी को पद से हटा दिया है। साथ ही अगले छह साल के लिए चुनाव लड़ने से भी अयोग्य घोषित किया है। रतलाम जिले में अतिक्रमण के मामले में किसी जनप्रतिनिधि पर इस तरह की यह पहली और सख्त कार्रवाई है। इससे अन्य गांवों में भी जहां अतिक्रमण है, वहां के सरपंच, पंच सकते में आ गए।

जिला पंचायत सीईओ द्वारा जारी आदेश