लव जिहाद की आशंका : नाबालिक लड़की को भगाकर ले जा रहा था कोटडी राजस्थान का युवक, ढोढर में पकड़ाए
रतलाम. राजस्थान प्रतापगढ़ जिले के कोटडी का रहने वाला साहिल खान नामक एक युवक प्रतापगढ़ जिले की ही नाबालिक लड़की को भागकर कहीं ले जाने की तैयारी में था। उसने लड़की का अपहरण किया और 28 सितंबर 2026 को ढोढर स्टेशन पहुंचा। जहां से ट्रेन में बैठने वाले ही थे उसके पहले हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने शंका होने पर पकड़ लिया। और ढोढर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद प्रतापगढ़ से सालमगढ़ थाने की पुलिस आई और युवक को साथ ले गई। जहां उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट तथा किडनैपिंग का केस दर्ज किया गया है। मामले उसके दो और साथी भी आरोपी हैं। कुल तीन लोगों को पुलिस ने आरोपी बनाया है।
इधर ढोढर में हिंदू संगठनों ने आरोपी साहिल खान का जुलूस निकालने की जीद की और हंगामा किया। जिसे देखते हुए पुलिस ने उसे कुछ दूरी तक पैदल ले जाकर राजस्थान पुलिस के सुपुर्द किया, तब जाकर हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं का गुस्सा ठंडा हुआ। उन्होंने आरोपी साहिल और उसके साथियों पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग भी की है। अब इस मामले में राजस्थान की सालमगढ़ थाना पुलिस ही आगे की जांच कर रही है।

