जावरा तहसीलदार का तबादला, नए तहसीलदार मौरे ने ज्वाइन किया

तहसीलदार पारस वैश को सैलाना में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बनाया, धार से आए नए तहसीलदार

जावरा तहसीलदार का तबादला, नए तहसीलदार मौरे ने ज्वाइन किया

नवागत तहसीलदार सहदेव मौरे का स्वागत करते हुए।

रतलाम. कलेक्टर मिशा सिंह ने 17 अप्रैल 2026 को दो तहसीलदारों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए। जावरा तहसीलदार पारस वैश को ट्रांसफर करते हुए सैलाना डिविजन में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी है। वहीं धार जिले से आए नवागत तहसीलदार सहदेव मौरे को जावरा की कमान सौंपी है। इस आदेश के बाद दोपहर में तहसीलदार वैश रिलीव हो गए। उनकी जगह पर धार से आए सहदेव मौरे ने तहसील पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया। नायब तहसीलदार वैभव जैन सहित राजस्व अमले ने पुष्प गुच्छ देकर नवागत तहसीलदार मौरे का स्वागत किया है।

ट्रांसफर ऑर्डर