जावरा में एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी दो कारें, कुल चार लोगों की मौत

दो मृतक मुंबई के तथा बाकी गुजरात के बताए जा रहे हैं

जावरा में एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी दो कारें, कुल चार लोगों की मौत

रतलाम. दिल्ली मुंबई 8 लाइन एक्सप्रेस-वे पर 29 सितंबर 2026 की सुबह करीब 4 से 6 बजे के बीच दो कार हादसे हुए। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।
       बताया जा रहा है कि दोनों कार जावरा ताल रोड क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के ऊपर से एक के बाद एक नीचे आ गिरी। हादसे में दोनों कार सवार दो-दो लोगों की मौत हुई है तथा करीब 8 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें सरकारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया सहित पूरी टीम मौके पर है और हादसे की जांच की जा रही है। हादसा कैसे हुआ यह अभी क्लियर नहीं हुआ लेकिन एक ही स्थान पर अलग-अलग समय में दो कार का एक्सीडेंट होना अपने आप में हैरान करने वाला है। पुलिस के मुताबिक एक हादसे में मुंबई निवासी नरेंद्र कौर 67 वर्ष और उनकी बहू मनप्रीत कौर 32 वर्ष के मौत की सूचना है। इस हादसे में चार लोग घायल हुए। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं जबकि दूसरे हादसे में दो मृतक गुजरात के होना सामने आया है। गुजरात दाहोद के जो मृतक है उनके नाम रवि हटीला और रमेश मकवाना बताए जा रहे हैं। अपडेट के लिए पढ़ते रहिए khabarpadho.in

https://youtube.com/shorts/KCFIOOP9keY?feature=share हादसे संबंधित वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें