रतलाम जिले के गांव पिपल्याजोधा में पत्थरबाजी, टीआई सहित चार पुलिसकर्मी घायल

रतलाम जिले के गांव पिपल्याजोधा में पत्थरबाजी, टीआई सहित चार पुलिसकर्मी घायल

रतलाम. रतलाम जिले के गांव पिपल्याजोधा में डोल ग्यारस की रात करीब 11 बजे एक युवक जबरन भजन संध्या के मंच पर चढ़ने लगा। समिति ने उसे रोका तो विवाद किया। समझाने गए पुलिसकर्मियों पर उस युवक व परिजनों ने हमला कर दिया। पत्थर व लाठियों से हमला करने के कारण रिंगनोद थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद, आरक्षक नरेंद्र हाड़ा सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। अतिरिक्त् पुलिस बल रात में ही गांव पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामले में आरोपी दिलीप पिता रामसुख, सुनील पिता रामसुख, जितेंद्र पिता रामसुख बागरी, रामसुख पिता रामेश्वर, कैलाश पिता भगवतीलाल, अर्जुन पिता रामप्रसाद और धापूबाई पति रामसुख सभी निवासी पिपल्याजोधा के खिलाफ बलवा, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। कुछ आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले भी लिया है।