सोशल मीडिया पर गलत रिएक्शन करने वालों के खिलाफ जावरा पुलिस का एक्शन शुरू, एफआईआर दर्ज

शाम को फ्लैग मार्च निकाला, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात

सोशल मीडिया पर गलत रिएक्शन करने वालों के खिलाफ जावरा पुलिस का एक्शन शुरू, एफआईआर दर्ज

रतलाम. जावरा शहर में 25 सितंबर 2026 की शाम श्री अनंत चतुर्दशी पर सभी गणेश प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन चल समारोह निकाला जाएगा। इसके स्थान को लेकर कथित विवाद है। हालांकि पुलिस और सभी आला अधिकारी इसे सुलझाने में जुटे हुए हैं और इस बीच शहर में शांति बनी रहे इसलिए पुलिस प्रशासन अलर्ट भी है। एक दिन पहले ही 7 पुलिस कंपनियां बुला ली गई है। पूरा शहर छावनी में तब्दील है। कलेक्टर व एसपी खुद निगरानी कर रहे हैं और शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पूरे प्रयास भी किए जा रहे हैं। 24 सितंबर की शाम शहर में रैपिड एक्शन फोर्स के साथ अधिकारियों ने फ्लैग मार्च भी निकाला और शांति बनाए रखने का संदेश दिया।

    इस सब घटनाक्रम के बीच कुछ असामाजिक तत्व और अन्य लोग सोशल मीडिया पर सामूहिक विसर्जन चल समारोह को लेकर भड़काऊ भाषण वाले तथा अन्य भड़काऊ तथ्यों वाले पोस्ट, वीडियो शेयर कर रहे हैं तथा इन पर भड़काऊ कमेंट्स भी आ रहे है। इसकी निगरानी के लिए पुलिस ने स्पेशल टीम लगा रखी है तथा जिन लोगों ने भड़काऊ वीडियो डाली तथा कमेंट किया उनके खिलाफ एक्शन भी शुरू कर दिया है।

      जावरा सिटी थाना प्रभारी दीपक कुमार मंडलोई ने जानकारी दी कि दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है तथा अन्य एकाउंट्स की भी जांच की जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए कोई भी सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, वीडियो अथवा कमेंट्स ना करें अन्यथा कानूनी कार्रवाई होगी। जावरा शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें।

     इधर सीरत कमेटी के कार्यवाह अध्यक्ष मोबीन मेव ने भी शहर में शांति बनाए रखने के लिए मुस्लिम समाज से अपील की है और अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील का वीडियो बयान जारी किया है।