बिग ब्रेकिंग: केंद्रीय मंत्री गडकरी 8 लेन पर सिर्फ जावरा से निकलेंगे, मंडी में रुकने और भूमि पूजन करने का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित
प्रशासन ने जल्दबाजी में तैयारी शुरू की थी लेकिन वापस सब कुछ ठंडे बस्ते में, तैयारियां रुकी, अधिकारी-नेता भी मंडी से दबे पांव लौटे
रतलाम. केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 9 जुलाई 2026 को सुबह जावरा आएंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी रहेंगे। इनके अतिथ्य में जावरा से जावरा-उज्जैन ग्रीन फील्ड फोरलेन निर्माण के लिए भूमि पूजन की प्लानिंग है। बुधवार सुबह अचानक आए इस संभावित प्रोग्राम के बाद पूरे जिले में प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया। तमाम तैयारियां भी शुरू कर दी थी लेकिन बाद में पता चला कि उनका शेड्यूल बहुत मिनट 2 मिनट है और जावरा रुकना संभव नहीं। इसलिए कार्यक्रम स्थगित हो गया और प्रशासन ने भी तैयारी रोक दी है।
जबकि सुबह जावरा के पास अरनिया पिथा कृषि उपज मंडी प्रांगण में कार्यक्रम आयोजन करने की तैयारी शुरू हो गई थी। इसके चलते किसानों ने जो माल डोम में रखा था उसे हटाकर साइट में रखवाया जा रहा है। एसडीएम, एसडीओपी सीएसपी सहित पूरा प्रशासन मंडी प्रांगण में जरूरी तैयारी में जुट गया। बल्कि कलेक्टर, एसपी और विधायक तक मंडी पहुंचे और जरूरी तैयारियां शुरू करवा दी थी। लेकिन यह सब थोड़ा जल्दबाजी में हुआ। ऊपर से प्रोग्राम फाइनल नहीं होने के बावजूद मंडी में ताबड़तोड़ तैयारी शुरू करने से किसान अलग परेशान हुए। व्यापारी और किसानों का जो माल था उसे ताबड़तोड़ वहां से हटाना पड़ा और आखिर में कार्यक्रम स्थगन की सूचना जारी करके अधिकारी और नेता सभी वहां से दबे पांव लौट गए। अब इनका कहना है कि भविष्य में जावरा से ग्रीनफील्ड फोरलेन का भूमि पूजन हो सकता है लेकिन उसके लिए अलग से कार्यक्रम जारी होगा। फिलहाल तो जो प्रोग्राम संभावित था वह स्थगित हो गया है और अब 9 जुलाई को मंडी भी यथावत चालू रहेगी। इधर किसान और व्यापारियों का कहना है कि यदि कुछ तय नहीं था तो फिर इतनी जल्दबाजी में मंडी का कामकाज डिस्टर्ब करने की क्या जरूरत थी। वहीं कुछ लोग चुटकी ले रहे हैं कि ऐन वक्त पर भीड़ कहां से जुटाते इसलिए भी कार्यक्रम स्थगित हो गया होगा। बाकी अपडेट के लिए पढ़ते रहिए khabarpadho.in

विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष और कलेक्टर मिशा सिंह, एसपी अमित कुमार सहित अन्य बड़े अधिकारी व नेता भी मंडी पहुंचे थे। यह सभी दोपहर में तैयारी रुकवा कर वापस लौट भी गए हैं।

सुबह मंडी प्रांगण में ही अस्थाई हेलीपैड की प्लानिंग भी चल रही थी।
फिलहाल निम्न संभावित कार्यक्रम बताया जा रहा है जिसमें जावरा का स्पष्ट उल्लेख नहीं है।
संभावित कार्यक्रम
माननीय श्री नितिन गड़करी केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री भारत सरकार का दौरा कार्यक्रम
दिनांक : 08/07/2026 (बुधवार)
11:00 बजे – दिल्ली से प्रस्थान (सड़क मार्ग द्वारा)
13:00 बजे – दिल्ली-कोटा राजमार्ग पर पिलर संख्या 125 कि.मी. पर आगमन
13:00 बजे से 14:00 बजे तक – दोपहर का भोजन एवं आरक्षित समय
14:00 बजे – मुकुंदरा सुरंग (टनल), कोटा (राजस्थान) के लिए प्रस्थान (सड़क मार्ग द्वारा)
17:30 बजे से 18:30 बजे तक – मुकुंदरा सुरंग परियोजना, कोटा (राजस्थान) का निरीक्षण
18:30 बजे से 19:30 बजे तक – आरक्षित समय
19:30 बजे – वे-साइड एमेनिटीज (WSA), रतलाम (मध्यप्रदेश) के लिए प्रस्थान (सड़क मार्ग द्वारा)
22:30 बजे – वे-साइड एमेनिटीज (WSA), रतलाम (मध्यप्रदेश) में रात्रि भोजन
रात्रि विश्राम – रतलाम, मध्यप्रदेश
---
दिनांक : 09/07/2026 (गुरुवार)
08:00 बजे से 08:30 बजे तक – नाश्ता एवं आरक्षित समय (रतलाम, मध्यप्रदेश)
08:30 बजे – रतलाम (मध्यप्रदेश) से गांधीनगर (गुजरात) के लिए प्रस्थान (सड़क मार्ग द्वारा)
13:30 बजे – दोपहर का भोजन एवं आरक्षित समय
13:30 बजे से 15:00 बजे तक – गांधीनगर (गुजरात) के लिए आगे प्रस्थान
16:00 बजे से 18:00 बजे तक – BOCI के "भारत प्रवास अवार्ड्स – प्रवास 5.0" कार्यक्रम में सहभागिता।
संदर्भ: श्री प्रसूनम पटवर्धन, अध्यक्ष, बस एवं कार ऑपरेटर्स कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (BOCI)
18:00 बजे – होटल द लीला, गांधीनगर के लिए प्रस्थान
18:15 बजे से 19:30 बजे तक – गुजरात राज्य की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक, माननीय मुख्यमंत्री, गुजरात के साथ।
स्थान: होटल द लीला, सेक्टर-14, गांधीनगर
19:30 बजे – होटल द लीला, गांधीनगर से वडोदरा हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान (सड़क मार्ग, लगभग 132 कि.मी.)
21:30 बजे – वडोदरा हवाई अड्डे से नागपुर के लिए प्रस्थान
रात्रि विश्राम – नागपुर।