लाठीचार्ज के विरोध में करणीसेना परिवार ने कलेक्टोरेट परिसर में किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया, प्रदर्शन का वीडियो देखने के लिए खबर के नीचे दी गई लिंक क्लिक करें

लाठीचार्ज के विरोध में करणीसेना परिवार ने कलेक्टोरेट परिसर में किया प्रदर्शन

रतलाम. हरदा जिले में करणीसेना कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस कार्रवाई और उसी मामले में 13 जुलाई को रतलाम के पास सेजावता फंटे पर करणीसेना परिवार द्वारा किए गए चक्काजाम प्रदर्शन के बाद यहां भी हुए कथित लाठीचार्ज के खिलाफ करणीसेना परिवार ने शुक्रवार को रतलाम कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।

       कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। नारेबाजी की और आरोप लगाए कि सेजावता फंटे पर चक्काजाम खत्म होने के बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया। फोरलेन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में देख सकते है कि करणीसेना परिवार कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम खत्म कर दिया था और यातायात बहाल होने के बाद पुलिस ने लाठियां भांजी। इसका आदेश देने वाले एएसपी के खिलाफ कार्रवाई करें। करणीसेना पदाधिकारी यादवेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि 7 दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो करणीसेना परिवार फिर से यहां पहुंचकर प्रदर्शन करेगा। करणीसेना परिवार ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया। इसमें एएसपी पर कार्रवाई की मांग के साथ ही हरदा जिले में हीरा खरीदी के नाम पर धोखाधड़ी से जुड़ी घटना और हरदा में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की भी न्यायिक जांच करवाने की मांग की गई है। प्रदर्शन के बाद एडीएम ने मीडिया से कहा कि ज्ञापन मुख्यमंत्री महाेदय के नाम संबोधित है। इसलिए उचित माध्यम से वहां प्रेषित किया जाएगा। चूंकि वरिष्ठ अधिकारियों से जुड़े मुद्दे है, इसलिए जो भी कार्रवाई या जांच होना है वरिष्ठ स्तर से ही होगी। 

करणीसेना परिवार द्वारा किए गए प्रदर्शन व ज्ञापन का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें  और हमारे चेनल को सब्सक्राइब जरूर करे

https://youtube.com/shorts/cM9Ap1dBRvs?si=mcF18Zm7N9fI9G8j