जावरा में प्रोसेशन के दौरान हाथ में फूटा पटाखा, युवक की हथेली के चिथड़े उड़े, रतलाम रेफर

जावरा में प्रोसेशन के दौरान हाथ में फूटा पटाखा, युवक की हथेली के चिथड़े उड़े, रतलाम रेफर

रतलाम. जिले के जावरा शहर में 24 नवंबर 2026 की रात करीब 8 बजे एक युवक अस्पताल रोड क्षेत्र में निकल रहे विवाह प्रोसेसन के दौरान पटाखे फोड़ रहा था। एक बड़ा पटाखा उसके हाथ में फूट गया। इससे युवक की हथेली के चिथड़े उड़ गए। अंगूली कटकर लटक गई। गंभीर हालत में बराती उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉ. वरुण साहू ने प्राथमिक इलाज किया और रतलाम रेफर कर दिया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक का नाम रोहित यादव निवासी कृष्णा कॉलोनी उम्र 24 साल बताई जा रही है। उसे रेडक्रॉस की एंबुलेंस से रतलाम भेजा गया है। आगे का इलाज वहीं पर होगा।