मंडी सचिव किरार का देवास ट्रांसफर, सैलाना से वसुनिया जावरा आएंगे

नए मंडी सचिव आर. वसुनिया
जावरा. जावरा कृषि उपज मंडी सचिव रामवीर किरार का स्थानांतरण देवास हो गया है। उनकी जगह यहां पर सैलाना में पदस्थ सचिव आर. वसुनिया को जिम्मेदारी दी गई है। सैलाना से ट्रांसफर होकर आ रहे नए मंडी सचिव आर. वसुनिया सोमवार को कार्यभार संभालेंगे। मिली जानकारी के अनुसार जावरा में रहे मंडी सचिव किरार ने स्वैच्छिक आधार पर अपना स्थानांतरण देवास करवाया है। वे यहां से सोमवार को रिलीव होकर देवास के लिए रवाना हो जाएंगे।
रामवीर किरार