लग्जरी कार में डोडा चूरा भरकर ले जा रहे थे राजस्थान के दो तस्कर, जावरा में गिरफ्तार
औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने डोडोजरा पकड़ा, सिटी पुलिस ने 3 लाख रुपए की अफीम जब्त की
जावरा. औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने फोरलेन पर होटल प्रेसिडेंट के सामने नाकेबंदी करके एक लग्जरी कार को रोका और उसकी तलाशी ली। जिसमें से करीब 292 किलो 160 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जब्त हुआ। कार सवार आरोपी राकेश बिश्नोई (26) साल निवासी जांबा जिला फलोदी राजस्थान और बजरंग बिश्नोई (19) निवासी कल्याणी नगर चामू जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। पूछताछ में पता चला कि जिस कार में यह डोडा चूरा की तस्करी कर रहे थे वह कार भी भोपाल से चोरी हुई कार है। सीएसपी युवराज सिंह चौहान और औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने 1 अक्टूबर 2025 को दोपहर इस घटनाक्रम का खुलासा किया। इन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड लेने के साथ ही पूछताछ शुरू की जा रही है। यह आरोपी डोडा चूरा कहां से लेकर कहां जा रहे थे। इस बारे में जानकारी निकाली जा रही है। जब्त डोडा चूरा की कीमत 2 लाख 92 हजार रुपए आंकी गई है।
आरोपियों की गिरफ्तारी में इन पुलिस अधिकारियों की रही सक्रिय भूमिका
डोडा चूरा जब्त करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गठित पुलिस टीम में शामिल थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, सब इंस्पेक्टर शिवाजी राव जगताप, प्रताप सिंह भदोरिया, कुलदीप देथलिया, एएसआई प्रदीप सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक संजय आंजना, मुकेश पाटीदार, आरक्षक दीपराज सिंह, अभिजीत सिंह तोमर, अर्जुन चंदेल, कमलेश डांगी, हीरालाल डांगी, रविंद्र सिंह राठौड़, योगेंद्र राठौर, बालकृष्ण चंदेल, गोपाल मदारिया, शादाब बैग, कौशल्या धनगर, सुनीता जाट और योगेंद्र कारपेंटर की सक्रिय भूमिका रही है।
इधर सिटी थाने में गोंदीधर्मसी के युवक सहित दो लोग गिरफ्तार, अफीम जब्त
शहर थाना पुलिस ने जावरा-उज्जैन टू लेन किनारे होटल पॉपुलर मैरिज गार्डन के पास नाकेबंदी करके बाइक सवार आरोपी रावताराम जाट (45) निवासी जगराम ढाणी बालोतरा राजस्थान को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से 2 किलो 260 ग्राम अफीम जब्त हुआ। जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी है। शहर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन ने बताया प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने उक्त अफीम ग्राम गोंदी धर्मसी निवासी नागेश्वर पिता कमलेश पाटीदार (30) से खरीदी थी। इसके आधार पर पुलिस ने नागेश्वर पाटीदार को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामला अभी जांच में है।
अफीम जब्ती और आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन, उनि.चन्द्रशेखर डिगा , प्रआर. जाकिऱ खान, प्रआर. मृदंग सातपुते, प्रआर.जगदीशचन्द, आरक्षक सुरेन्द्रपालसिंह, आरक्षक यशवंत जाट, आरक्षक दिपक यादव , आरक्षक नारायणसिंह , आरक्षक राधेश्याम , चौहान , आरक्षक शैलेन्द्रसिंह सिसौदिया , आरक्षक राजेश पंवार , आरक्षक राजेश परिहार , आरक्षक ललीतसिंह जगावत , आरक्षक रामप्रसाद मीणा , आरक्षक विष्णुसिंह , आरक्षक रंजीतसिंह , आरक्षक मोहित नोगीया एवं सायबर सेल रतलाम के मनमोहन शर्मा , विपुल भावसार की सराहनीय भुमिका रही है।