स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान : 1160 महिला-पुरुषों व छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया
जावरा. स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सिविल हॉस्पिटल जावरा में 26 सितंबर 2025 को वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शुभारंभ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, पार्षद रजत सोनी, महामंत्री मनीष ऊंटवाल एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ. संध्या बेलसरे ने किया। इस अवसर पर शर्मा ने कहा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान महिला सशक्तिकरण का परिचायक है तथा महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति शासन निरंतर जागरूकता अभियान चला रहा है। सीएमएचओ डॉ संध्या बेलसरे ने कहा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत पूरे जिले में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें स्पेशलिस्ट चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। महिलाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग में जननी सुरक्षा, प्रसूता सहायता योजना, आयुष्मान योजना, आभा आई डी जैसी योजनाओं को लागू है। सीबीएमओ डाॅ. शंकरलाल खराड़ी एवं सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ. दीपक पालड़िया ने की जानकारी दी। 1160 महिलाओं, पुरुषों एवं छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय मेडिकल कॉलेज रतलाम एवं सिविल हॉस्पिटल जावरा के चिकित्सको एवं पैरा मेडिकल स्टॉफ द्वारा किया गया।
शिविर में महिलाओं की गर्भावस्था एवं प्रसव पूर्व जांच संबंधी सेवाओं सहित गैर संचारी रोग जैसे एनसीडी, डायबिटीज ब्लड प्रेशर, स्तन एवं ग्रीवा कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, टीबी रोग स्क्रीनिंग, कुष्ठ रोग, डेंटल, इन टी, स्कीन रोग, लैब जांच आदि सेवाएं दी गई। हायर सेकेंडरी स्कूल से आई छात्राओं का एच बी टेस्ट, खानपान, रहन सहन संबंधी जानकारी देकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। फूड इंस्पेक्टर ज्योति बघेल ने भी विभागीय जानकारी दी।अतिथियों का स्वागत डाॅ. अरुण गुप्ता, डाॅ. अतुल मंडवारिया, डाॅ. दिनेश पाटीदार, श्वेता सिंह, लोकेश वैष्णव, बसंती लाल मईडा, रघुनंदन पाटीदार, दिनेश उपाध्याय, प्रदीप मीना, कैलाश पवार, पूनम दायम आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र कुमार दवे एवं आभार गोपाल सिंह राठौर ने माना। आशा कार्यकर्ताओं तथा आशा सुपरवाइजर ने भी सेवाएं प्रदान की है।