कलालिया के मकान निर्माण ठेकेदार व एक महिला ने ढोढर में की आत्महत्या, निर्माणाधीन घर में मिले शव
रिंगनोद थाना व ढोढर चौकी पुलिस जांच में जुटी, मृतक महिला व पुरुष दोनों रिश्तेदार बताए जा रहे है
रतलाम. रतलाम जिले के ढोढर में शराब दुकान के सामने निर्माणाधीन एक मकान के तल घर में एक महिला व पुरुष के शव मिले है। बताया जा रहा है कि इन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। ये दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे है। मृतक की पहचान कलालिया निवासी ईश्वरलाल प्रजापत के रूप में होना बताई जा रही है और महिला प्रतापगढ़ क्षेत्र निवासी कोई चंदाबाई है। ये घटनाक्रम 27 अगस्त 2026 के सुबह का है।
घटना की सूचना मिलते ही ढोढर क्षेत्र में सनसनी फेल गई। रिंगनोद थाना और ढोढर चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टीआई आनंद सिंह आजाद, चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी व पुलिस टीम जांच में जुटे है। वहीं एसडीओपी संदीप मालवीय व वरिष्ठ अधिकारी भी घटना स्थल पहुंचने की सूचना है। मृतक ईश्वरलाल मकान निर्माण का ठेका लेकर मकान बनाने का काम करता था। इसलिए कुछ दिनों से वह महिला के साथ ही ढोढर में कोई किराए का मकान लेकर रह रहा था। बाकी मामला जांच का विषय है और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।