ट्रक से टकराई इको कार, रतलाम के दो लोगों की मौत, पांच घायल

फोरलेन पर माननखेड़ा के पास देररात हुआ हादसा

ट्रक से टकराई इको कार, रतलाम के दो लोगों की मौत, पांच घायल

रतलाम. जावरा-नयागांव फोरलेन पर ग्राम माननखेड़ा के पास बीती रात करीब 3 बजे मंदसौर तरफ से आ रही इको कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार रतलाम निवासी पवन पिता हुकूमचंद सांकला व भानूप्रताप पिता दातार सिंह पंवार की मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल दीपक को रतलाम से अहमदाबाद रेफर किया है। हादसे में शैलेंद्र सिंह राणावत, भेरूसिंह, भूपेंद्र सिंह व अंकित सिंह सभी निवासी रतलाम को भी चोट आई है। इन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। रिंगनोद थाने की माननखेड़ा चौकी पुलिस हादसे की जांच कर रही है।