तंत्र-मंत्र के चक्कर में उलझाकर सोने-चांदी के जेवर चुराने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

जावरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचेवा की घटना, सुखेड़ा व पिपलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार

तंत्र-मंत्र के चक्कर में उलझाकर सोने-चांदी के जेवर चुराने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

रतलाम. साधू के वेश में भिक्षा मांगते हुए ग्राम पंचेवा पहुंचे चार बदमाशों ने घर पर भूत-प्रेत का साया बताया और जादू टोने से उसे दूर करने का झांसा देकर परिवार की महिलाओं के जेवर ठग लिए थे। मामले में पिपलौदा थाना और सुखेड़ा चौकी पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके ठगी गई ज्वेलरी भी बरामद करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय ने जानकारी दी कि दिनांक 23.05.2026 को  फरियादिया कारीबाई निवासी ग्राम पंचेवा ने रिपोर्ट की थी कि 21.05.2026 को चार लोग उसके  घर  पर गेहूं व चावल की  भिक्षा मांगते  हुए आए और बोले कि कि तुम्हारे घर में भुत प्रेत का साया है। जिसे जादु मंत्र व टोटके से दुर  कर सकते है। तभी आरोपियों ने घर में चावल व गेहूं की ढेरी जमीन पर बिछाई और झाड़ फुक करने लगे। और बोले कि जो भी जेवरात किसी ने पहने हो तो वो उतारकर ढेरी पर रख दो। तब फरियादीया की पुत्री चेतना द्वारा अपने गले में पहना एक सोने का मंगलसुत्र , एक जोडी चांदी की पायल, एक चांदी की चेन उतारकर ढेरी पर रखी दी। तभी आरोपियों ने ढेरी में जेवरात को ओट दिया और सभी घर वालो के थोडी दुर बैठने का कहा। फिर फरियादी के छोटे पुत्र को आरोपीगण श्मशान घाट तरफ ले गये और वापस घर से थोडी दुर छोडकर चले मोटर सायकल से भाग गए। बाद में परिवार ने देखा तो गेहूं की ढेरी में रखे उनके गहने गायब थे। पिपलोदा पुलिस ने बीएनएस की धारा 305 (ए) में केस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

      एसपी अमित कुमार द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन और एसडीओपी संदीप मालवीय व थाना प्रभारी पिपलोदा रमेश कोली के निर्देशन वाली जांच टीम बनाई गई। चौकी प्रभारी सुखेडा उनि राजू मखोड को टीम प्रभारी बनाकर अज्ञात आरोपीयो की तलाश शुरु की। टीम ने हुसैन टेकरी जावरा क्षेत्र से चार संदेहीयों को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ की। इस पर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपीगण की निशादेही पर चोरी में गया एक सोने का मंगलसुत्र , एक जोडी चांदी के पायल , एक चांदी की चेन व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक एम.पी. 14 एनई 5466 व एक बिना नम्बर की स्पलेण्डर प्लस मोटर सायकल जप्त की गई । 

ये है वो चार आरोपी जो गिरफ्तार हुए
1. विजय पिता प्रहलाद राव उम्र 21 साल निवासी ग्राम  ठिकरिया  थाना हथुनिया जिला  प्रतापगढ राजस्थान 
2. लखन पिता मांगीलाल राव उम्र 21 साल निवासी अंकुर स्कुल  के पीछे शिवाजी मगरा दलोदा जिला मंदसौर
3. भोला पिता शोभाराम राव उम्र 26 साल निवासी ग्राम  गुलियाना थाना दलोदा  जिला  मंदसौर 
4. कन्हैयालाल उर्फ नरेन्द्र पिता गोवर्धन महाराज राव उम्र 22  साल  निवासी रेल्वे फाटक के पास वार्ड नम्बर 20 दलोदा जिला मंदसौर 

इनके कब्जे से जब्त ज्वेलरी व अनय सामान : एक सोने का मंगलसुत्र दस मोतीयो सहित, एक जोडी चांदी के पायल , एक चांदी की  चेन कुल किमती 90000 रुपए  
                 
आरोपियों की गिरफ्तारी में पिपलौदा निरी. रमेश कोली , उनि राजू मखोड , सउनि. मोहनलाल  गुजराती, आर. 1103 विजयपाल सिह, आर. 808 प्रेम मीणा , आर.695 जितेन्द्र माली , सै.1031 कारुसिंह सोलंकी कि  महत्वपुर्ण भुमिका रही है।

विज्ञापन