इंदौर एनसीबी की मदद से आलोट पुलिस ने ड्रग्स बनाने वाला 100 लीटर से ज्यादा केमिकल जब्त किया

बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बनाने में होने वाला था उपयोग, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

इंदौर एनसीबी की मदद से आलोट पुलिस ने ड्रग्स बनाने वाला 100 लीटर से ज्यादा केमिकल जब्त किया

रतलाम. आलोट थाना पुलिस ने इंदौर एनसीबी की मदद से आलोट में ही बस स्टैंड के पास एक जगह दबिश दी और वहां से मादक पदार्थ ड्रग्स बनाने में उपयोग होने वाला कैमिकल जब्त किया है। इसकी मात्रा 100 लीटर से अधिक बताई जा रही है और कीमत करीब आठ लाख रुपए के आसपास है।

             पुलिस सूत्रों का कहना है कि मौके से दो ड्रम में भरा केमिकल जब्त हुआ है। अब एनसीबी और आलोट पुलिस दोनों मिलकर इस केमिकल की सप्लाई करने वाले ट्रांसपोर्टर से लेकर ड्रग फैक्टरी का खाका तैयार करने वाले तस्कराें को ढूंढ रही है। एक दिन पहले ही रतलाम जिले में कालूखेड़ा पुलिस ने एक कार को रोककर उसमें से करीब ढाई किलो एमडी ड्रग्स जब्त किया था। उसके अगले ही दिन आलोट में भी ड्रग बनाने में उपयोग होने वाला केमिकल पकड़ाने का खुलासा हुआ है। हालांकि अभी पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है और शाम तक इसमें खुलासा हो सकता है।