शहर में एक के पीछे एक 40 ऑटाे रिक्शा क्यों दौड़े, जानने के लिए पढ़े ये खबर

जावरा शहर थाना पुलिस ने निकाली ऑटो रिक्शा रेली, वीडियो देखने के लिए खबर के नीचे दी लिंक क्लिक करें

शहर में एक के पीछे एक 40 ऑटाे रिक्शा क्यों दौड़े, जानने के लिए पढ़े ये खबर

जावरा. नशा मुक्ति के लिए मप्र पुलिस द्वारा प्रदेशभर में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत जावरा शहर थाना पुलिस ने सैयद फाउंडेशन के साथ मिलकर नगर में ऑटो रिक्शा जागरुकता रेली निकाली। सिटी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन और फाउंडेशन के प्रमुख सैयद अब्दूला ने नशा मुक्ति जागरुकता पोस्टर विमोचन के साथ पैलेस मैदान से रेली को शुरू करवाया। ये नगर भ्रमण करते हुए चौपाटी पर समाप्त हुई। रेली के माध्यम से नागरिकों को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।

रंगोली व पेंटिग्स स्पर्धा के माध्यम से बच्चों ने भी दिया नशे से दूर रहने का संदेश

सेंट पॉल कान्वेंट स्कूल में पुलिस अधिकारियों के साथ मौजूद प्राचार्य और विद्यार्थीं

मॉडल स्कूल में पेंटिंग्स व रंगोली का अवलोकन करते हुए सीएसपी व प्राचार्य

पुलिस ने मॉडल स्कूल और सेंट पॉल कान्वेंट स्कूल में नशा मुक्ति विषय पर रंगोली और पेंडिंग्स स्पर्धा भी आयोजित की। इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक सुंदर रंगोली व पेंटिंग्स बनाकर समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। सीएसपी युवराज सिंह चौहान और थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन ने अवलोकन करके बच्चों की मेहनत की प्रशंसा की। सेंट पॉल प्राचार्य देवेंद्र मूणत एवं मॉडल स्कूल प्राचार्य निर्मला बैरागी समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद थे। 

जागरुकता के लिए निकाली गई ऑटो रिक्शा रेली की वीडियो देखने के लिए यह लिंक क्लिक करें https://youtube.com/shorts/YeR8uSN63ow?si=CMq8-3f87am-2O7K