देशभक्ति के नारों से गूंजा जावरा, भगवा और तिरंगा यात्राएं निकली, गर्व के साथ लहराए राष्ट्र ध्वज

जावरा में 14 अगस्त को सुबह नपा व प्रशासन ने और दोपहर में अभिभाषक संघ ने निकाली तिरंगा यात्रा, शाम को सर्व हिंदू समाज ने भी किया भगवा-तिरंगा यात्रा का आयोजन

देशभक्ति के नारों से गूंजा जावरा, भगवा और तिरंगा यात्राएं निकली, गर्व के साथ लहराए राष्ट्र ध्वज

जावरा. स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त 2026 को जावरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा रहा। सुबह प्रशासन व नगरपालिका ने जनप्रतिनिधियों व स्कूली बच्चों के साथ सांदीपनि स्कूल से तिरंगा रेली निकाली। दोपहर में कोर्ट परिसर से अभिभाषक संघ ने भी तिरंगा रेली निकालकर देशभक्ति का जज्बा जगाया और तिरंगे की आन, बान व शान में भारत माता के जयकारे लगाए। वहीं शाम 4 बजे सर्व हिंदू समाज ने मठ मंदिर मालीपुरा से अखंड भारत संकल्प दिवस के उपलक्ष्य में भव्य भगवा एवं तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें शामिल नागरिक हाथों में भगवा ध्वज और तिरंगा लेकर चले और अखंड भारत का संदेश दिया।

           सुबह नगरपालिका और प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सांदीपनि स्कूल से निकली तिरंगा यात्रा को विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। इसमें समाहित प्रत्येक रंग भारतीय संस्कृति, सद्भभाव, सौहार्द, समृद्धि, विकास, शांति एवं त्याग को दर्शाता है। इस दौरान नपाध्यक्ष अनम कडपा, अनुविभागीय अधिकारी रचना शर्मा, जनपद सीईओ तीजा पंवार, नगर पालिका सीएमओ चन्द्रशेखर सोनिस, भाजपा जिला महामंत्री महेश सोनी, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि के अलावा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा में सांदीपनि विद्यालय, शासकीय कमला नेहरू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय काटजू हाई स्कूल एवं आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी सम्मिलित रहे। सीएसपी युवराज सिंह चौहान, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, भाजपा नेता प्रांजल पांडेय, अभय कोठारी, पाषर्द संतोष शर्मा, मनोहर पांचाल, शिवेंद्र माथुर, लोकेश विजवा, सोनू यादव, राजेश धाकड़, रजत सोनी, मुस्तकीम मंसूरी, मंजू पांचाल सहित तहसीलदार पंकज पवैया, प्राचार्य राजेंद्र बोस, सुमित्रा बामनिया, हीमा सोलंकी सहित सैकड़ो नागरिकों ने हिस्सा लिया। संचालन उप प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने किया। आभार नगर पालिका अध्यक्ष अनम कड़पा ने व्यक्त किया।

सर्व हिंदू समाज द्वारा निकाली गई भगवा तिरंगा यात्रा में सम्मलित नागरिक व युवा।