रतलाम. पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आलोट पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम पिपल्या सिसौदिया के पास कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की और वहां से चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 60 किलो 750 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी में महिलाओं के संलिप्त होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस इनसे पूछताछ करके तस्करी के मुख्य माफियाओं तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है ताकि मादक पदार्थों की तस्करी का यह पूरा नेटवर्क ही ध्वस्त किया जा सके।
एसपी अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में आलोट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने व चार महिला आरोपियों को गिरफ्तार करने में यह सफलता प्राप्त की है।
कार्रवाई का विवरण - दिनांक 26.10.2026 को प्राप्त मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने ग्राम पिपलिया सिसोदिया के कच्चे रास्ते से चार महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए 60 किलो 750 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त किया। आलोट थाने में अपराध क्रमांक 583/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया है। आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के सम्बंध मे पूछताछ की जाकर विवेचना की जा रही है। जब्त डोडाचूरा की कीमत करीब 9 लाख 11 हजार से अधिक आंकी गई है।
ये है चार गिरफ्तार आरोपी महिलाएं
1. रेवा पति भुरा कलारा उम्र 35 साल निवासी ग्राम कालिया वीरन थाना मेघनगर जिला झाबुआ
2. ललिता पति दिनेश बारिया उम्र 38 साल निवासी ग्राम राखडिया थाना मेघनगर जिला झाबुआ
3. रमिला पति परसु वसुनिया उम्र 40 साल निवासी सालामहुडा थाना कल्याणपुरा जिला झाबुआ
4. सन्नु पति बाबु निनामा उम्र 40 साल निवासी ग्राम सैलानी मोहल्ला मेघनगर जिला झाबुआ
जप्त मशरूका – बरामद माल 60 किलो 750 ग्राम मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 9,11,250 रुपये
सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में आलोट थाना प्रभारी योगेश पाटीदार, उनि आर सी खडिया, प्रआर अमित भावसार, अनिता, आरक्षक अभिनन्दन, सुनिल चुनारा, थामस भाभर, रोनक पोरवाल, मुकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।