एक और दर्दनाक हादसा : जावरा के पास बनवाड़ा निवासी युवक व उसकी सास की अरनोद में मौत, बस ने मार दी कार को टक्कर

गोतमेश्वर से दर्शन कर लौट रहे थे, पत्नी व दो बच्चे गंभीर घायल

एक और दर्दनाक हादसा : जावरा के पास बनवाड़ा निवासी युवक व उसकी सास की अरनोद में मौत, बस ने मार दी कार को टक्कर

रतलाम. जावरा क्षेत्र के लोग अभी रतलाम पेराडाइज वैली क्षेत्र में हुए हादसे में जावरा के दो शिक्षक व एक छात्र की मौत वाली सूचना से उभरे भी नहीं थे कि एक और सड़क हादसे में दो लोगों की मौत की बुरी खबर सामने आई है।

जावरा के पास ग्राम बनवाड़ा निवासी सुनील जायसवाल पत्नी, दो बच्चों व सास के साथ रविवार 23 अगस्त 2026 को राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में गोतमेश्वर मंदिर दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते वक्त अरनोद और ग्राम रुपना के बीच देवल्दी फंटे पर एक तेज रफ्तार बस ने इनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में सुनील जायसवाल और उनकी सास की मौके पर ही मौत हो गई। सास चित्ताेड़गढ़ निवासी है जो अभी यहां बनवाड़ा ही आई हुई थीं। ये सभी साथ घुमने गए थे। हादसे में सुनील की पत्नी, बेटी और बेटा गंभीर घायल हुए है। जिन्हें प्रतापगढ़ जिला अस्पताल से परिजन मंदसौर रेफर करके ले गए है। ये हादसा शाम 4.30 बजे हुआ है। प्रतापगढ़ जिला पुलिस हादसे की जांच कर रही है।