मिट्टी के श्री गणेश चौपाटी के राजा लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड और वेब वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज
ज्यूरी मेम्बरों ने जावरा पहुंचकर कर आरती के बाद विधायक डॉ पाण्डेय व समिति सदस्यों को भेंट किया सर्टिफिकेट

रतलाम. मध्यप्रदेश सरकार के माटी के गणेश अभियान से प्रेरित होकर रतलाम जिले के जावरा शहर की ज्वाला श्री गणेश उत्सव समिति (चौपाटी के राजा) ने अपने 15 वें गणेशोत्सव में 22 फीट ऊंची मिट्टी की प्रतिमा बनाकर वल्र्ड रिकार्ड बनाते हुए जावरा शहर को गौरान्वित किया हैं। चौपाटी के राजा की प्रतिमा लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड तथा वेब वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुई हैं। ज्यूरी मेम्बरों ने बुधवार की रात में जावरा पहुंचकर रिकार्ड का सर्टिफिकेट जिले के वरिष्ठ जावरा विधायक व संस्था संरक्षक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के साथ समिति सदस्यों को सौंपा। विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने इस उपलब्धी को केवल समिति ही नहीं बल्कि समुचे विधानसभा व मध्यप्रदेश की उपलब्धी बताया।
विध्नहर्ता भगवान श्री गणेश के ग्यारह दिवसीय आयोजन के प्रथम दिन रात 8 बजे चौपाटी के राजा की घट स्थापना पंडित रविन्द्र उपाध्याय (पप्पु पंडित) ने करवाई। घटस्थापना जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय और वरिष्ठ अभिभाषक आईपी त्रिवेदी ने सपत्नीक की। घट स्थापना के बाद चौपाटी के राजा की महाआरती उतारी गई। जिसमें विधायक डॉ पाण्डेय के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक जैन आंटिया, अभय कोठारी, माली समाज प्रदेशाध्यक्ष मोहन पटेल, युवा उद्योगपति महेन्द्रसिंह बामनखेड़ी, नपा पार्षद रजत सोनी, पूर्व सभापति नगर पालिका घनश्याम सोलंकी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि अजय सकलेचा, शिवशक्ति ऑटो मोबाईल संचालक धीरज शर्मा के साथ डीएसबी विशेष शाखा के देवेन्द्र तिवारी, रौनक हेमंत रांका (रांका स्टेश्नरी) उपस्थित रहे।
इसलिए लंदन बुक में दर्ज हुए चौपाटी के राजा
ज्वाला श्री गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मृदा आकृति मूर्ति आर्टस उज्जैन द्वारा 22 फीट ऊंची, 10 फीट चौड़ी तथा 6 फीट मोटी मिट्टी की प्रतिमा बंगाल के 10 कलाकरों ने मिलकर तीन माह की कड़ी मेहनत के बाद बनाई गई, प्रतिमा को समिति द्वारा लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड तथा वेब वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज करने हेतु नामिनेट किया था। जिसमें प्रतिमा को सिलेक्ट कर लिया गया। बुधवार को गणेश चतुर्थी के पहले दिन ज्यूरी मेंबर शैलेन्द्रसिंह सिसौदिया, धरम यादव ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक रत्नैश विजयवर्गीय, महर्षी संजय शिव शंकर दवे पीठाधीश्वर वैदिक जागृति मंच, समाजिक कार्यकर्ता सतीश टांक, वार्ड पार्षद शिवेन्द्र माथुर की उपस्थिति में रिकार्ड का सर्टिफिकेट विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के साथ संस्था के शैलेन्द्रसिंह चौहान, राकेश राठौर, आशुतोष सिंह राठौर, विकास पंवार, गौतम राठौर, विजय चौहान, महेन्द्र सैनी, अमन राव, सनी बाथम, उल्लास मोदी, शुभम मराठा, शिवम सोलंकी, रूपचन्द प्रजापत, हिमांशु शैगावकर, अंशुल जैन, आकाश राठोर, रितीक मंडलेचा, प्रफुल्ल कुमरावत के साथ महिला मंडल की कविताकुंवर चौहान, अंजना राठौर, मंजु राठौर, मंजु कमल राठौर, आरती राठौर, सरीता राठोर, रीना राठौर के साथ सदस्यों को प्रदान किया। संस्था की उपलब्धी पर संस्था संरक्षक सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय, केकेसिंह कालूखेड़ा, डॉ हमीरसिंह राठौर, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, संस्था के विक्रमसिंह यादव, प्रीतेश शर्मा, अंकुल शर्मा, सुनील सोमानी आदि ने हर्ष व्यक्त किया हैं।