जावरा त्रिमूर्ति स्कूल के दो शिक्षक व एक छात्र पानी में डूबे, रतलाम के पास पेराडाइज वैली क्षेत्र में दर्दनाक हादसा

रविवार हाेने से पिकनिक मनाने रतलाम गए थे, सभी को रतलाम मेडिकल कॉलेज ले गए, परिजन पहुंच रहे

जावरा त्रिमूर्ति स्कूल के दो शिक्षक व एक छात्र पानी में डूबे, रतलाम के पास पेराडाइज वैली क्षेत्र में दर्दनाक हादसा

रतलाम. रतलाम के पास पेराडाइज वैली क्षेत्र से एक झंकझोर देने वाली और दु:खद खबर सामने आ रही है। जिले के जावरा शहर से त्रिमूर्ति हायर सेकंडरी स्कूल के शिक्षक व विद्यार्थी रविवार 23 अगस्त 2026 को पिकनिक मनाने के लिए रतलाम के पास जामन पाटली पेराडाइज वैली क्षेत्र में आए थे। यहां पानी में नहाने के दौरान बच्चे व उन्हें बचाने में शिक्षक डूबने लगे। तभी वहां मौजूद अन्य साथियों व लोगों ने दो बच्चों को तो बचा लिया लेकिन दाे शिक्षक और एक छात्र डूब गया। बताया जा रहा है कि इनकी मौत हो गई है और इन सभी को रतलाम के मेडिकल कॉलेज ले गए है। जिस छात्र की मौत हुई है, उसका नाम हर्षित निवासी ग्राम उपरवाड़ा बताया जा रहा है। जबकि शिक्षक का नाम विजय राठौर निवासी तिलक नगर और म्यूजिक टीचर प्रिंस मोदी निवासी खारीवाल कॉलोनी सामने आया है। अभी मृतकों के पूरे नाम-पते की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इस हादसे से रतलाम से लेकर जावरा तक हड़कंप मचा हुआ है। वहीं हादसे ने एक बार फिर पिकनिक स्पॉटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए है। हादसे से जावरा में हर कोई स्तब्ध है और जिस त्रिमूर्ति हायर सेकंडरी स्कूल के ये बच्चे व शिक्षक है, वह स्कूल जावरा के मंशापूरण रोड क्षेत्र में है। अपडेट के लिए पढ़ते रहिए khabarpadho.in