जावरा में फोरलेन पर बाइक चालक को ट्रक ने रौंदा, महाराष्ट्र के व्यक्ति की मौत
रतलाम. जिले के जावरा में फोरलेन पर 16 सितंबर 2026 की सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक चालक को रौंद दिया। सिर के ऊपर से पहिया निकलने के कारण बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की जैब से मिले आधार कार्ड के मुताबिक उसका नाम कैलाशचंद्र पिता हीरालाल पुरोहित निवासी जलगांव महाराष्ट्र है। उसकी उम्र करीब 53 साल बताई जा रहा है। मौके से मिली उसकी बाइक भी महाराष्ट्र पासिंग है और वह मंदसौर से रतलाम तरफ जा रहा था। तभी जावरा में 24वीं बटालियन के पास रतलाम नाका क्षेत्र में हादसा हो गया। ट्रक चालक मौके से भाग निकला। जिसे सिटी थाना पुलिस तलाश कर रही है। हालांकि सीएसपी युवराज सिंह चौहान ने मीडियो को जानकारी दी कि टक्कर मारने वाले ट्रक को रतलाम के पास बिलपांक क्षेत्र में पकड़ लिया है। मृतक के पास से काले रंग का झोला मिला है लेकिन वह क्या काम करता था और कहां से कहां जा रहा था ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। हादसे की जांच जारी है।

दुर्घटनास्थल का फोटो