जावरा मंडी व्यापारी के भानपुरा निवासी एक रिश्तेदार की सड़क हादसे में मौत, साले सहित तीन गंभीर घायल

दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट, गंभीर घायलों को रतलाम रेफर किया

जावरा मंडी व्यापारी के भानपुरा निवासी एक रिश्तेदार की सड़क हादसे में मौत, साले सहित तीन गंभीर घायल

रतलाम. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 16 मई 2026 को एक दुखद सड़क हादसे में जावरा के मंडी व्यापारी सुरेश दसेड़ा के भानपुरा निवासी एक रिश्तेदार की मौत हो गई। जबकि व्यापारी के साले सहित तीन रिश्तेदार गंभीर घायल हो गए, जिन्हें रतलाम रेफर किया है। हादसे के बाद पूर्व नपाध्यक्ष अनिल दसेड़ा, मंडी व्यापारी सुरेश दसेड़ा परिवार और अन्य समाजजन तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचे और घायल हुए रिश्तेदारों के इलाज व रेफर करवाने में मदद की।

      पुलिस और अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार भानपुरा निवासी सुमेर नाहर, उनकी पत्नी दीपिका, बेटी अवनी और मां विजयादेवी नाहर कार से शनिवार को जावरा आ रहे थे। 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर रिंगनोद थाना क्षेत्र में कहीं इनकी कार का टायर फट गया। इससे कार असंतुलित हुई और आगे खड़ी एक स्कॉर्पियो से टकरा गई। हादसे में गंभीर घायल दीपिका नाहर की मौत हो गई। जबकि व्यापारी दसेड़ा के साले सुमेर नाहर, उनकी बेटी अवनी नाहर व मां विजयादेवी गंभीर घायल है। इन्हें जावरा सरकारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रतलाम रेफर किया है। पूरे घटनाक्रम की रिंगनोद थाना पुलिस जांच कर रही है।