रिंगनोद क्षेत्र में विंड फार्म की केबल चुराने आए बदमाशों ने पथराव किया, पुलिसकर्मी व गार्ड को चोट आई, कुछ बदमाश पकड़े गए
रतलाम. जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र के ग्राम रोला मगरा पहाड़ी पर स्थित एक विंड फार्म से कुछ बदमाश केबल चुराने आए थे। जैसे पुलिस को सूचना मिली तो रिंगनोद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों ने ताबड़तोड़ पथराव शुरू कर दिया। इससे पुलिस वाहन को नुकसान हुआ और कुछ पुलिसकर्मी को हल्की चोट भी आई है। वही एक गार्ड घायल हो गया। घटना के बाद आसपास थाना और चौकी से भी पुलिस बल पहुंचा और रात भर सर्चिंग करके केबल चोर तथा पथराव करने वाले बदमाशों में से कुछ को पुलिस ने पकड़ भी लिया है। इस मामले में पुलिस पर हमला जरूर हुआ लेकिन पुलिस दिलेरी और पूरी मेहनत करके उन बदमाशों को पकड़ने में सफलता भी हासिल की है। फिलहाल मामला जांच में है और शाम तक इसमें वरिष्ठ अधिकारी बड़ा खुलासा कर सकते हैं। क्योंकि बदमाशों का पकड़े जाना एक अच्छी सफलता भी मानी जा रही है। घटनाक्रम 19 और 20 मई 2026 की मध्य रात्रि का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
