चिकलाना के पास मैजिक वाहन पलटा, शिक्षिका सहित स्कूली बच्चे घायल, 7 को ज्यादा चोट आई

चिकलाना के पास मैजिक वाहन पलटा, शिक्षिका सहित स्कूली बच्चे घायल, 7 को ज्यादा चोट आई

रतलाम. ढोढर क्षेत्र के संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चों को लेकर छोड़ने जा रहा मैजिक वाहन ढोढर-कालूखेड़ा रोड पर ग्राम चिकलाना के पास पलटी खा गया। हादसे में स्कूल की शिक्षिका सरिता बग्गड सहित कई बच्चे घायल हो गए। इनमें से 7 बच्चों को ज्यादा चोट आई है। घायलों को ग्रामीण ढोढर के प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। कुछ को जावरा भी रेफर किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल छात्रों के नाम जयवर्धन सिंह, अंकिता धाकड़, अभिनव धाकड़, यशस्वी सूर्यवंशी, तेसीम मंसूरी व रेहाना मंसूरी है। बताया जा रहा है कि स्कूल चिकलाना में स्थित है तथा मैजिक वाहन ओवर स्पीड के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।