सिंहस्थ के मद्देनजर जावरा में भी बनाएंगे पड़ाव स्थल और पार्किंग, एसपी-कलेक्टर ने किया निरीक्षण

भूतेड़ा लैब के पास, एक्सप्रेस-वे किनारे और बड़ावदा में पड़ाव-पार्किंग के लिए जगह देखी

सिंहस्थ के मद्देनजर जावरा में भी बनाएंगे पड़ाव स्थल और पार्किंग, एसपी-कलेक्टर ने किया निरीक्षण

रतलाम. उज्जैन के सिंहस्थ 2028 आयोजन को देखते हुए जावरा में भी तीन स्थानों पर पार्किंग और पड़ाव स्थल बनाए जाएंगे। इसे लेकर कलेक्टर मिशा सिंह, एसपी अमित कुमार और जिले के अन्य अधिकारियों ने 31 मई 2026 की शाम जावरा और बड़ावदा क्षेत्र में निरीक्षण किया। वहीं भूतेड़ा में टू-लेन किनारे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के किनारे तथा बड़ावदा में भी जावरा-उज्जैन टू-लेन किनारे जगह चिन्हित की तथा जरूरी तैयारियां के निर्देश दिए है। अधिकारियों का कहना है कि यदि सिंहस्थ के दौरान जरूरत लगी तो फिर इन पड़ाव स्थानों पर वाहनों को रोकेंगे तथा यहां पर अस्थायी रूप से श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। एसडीएम सुनील जायसवाल, तहसीलदार सहदेव मौरे, सीएसपी युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी संदीप मालवीय, आईए टीआई प्रकाश गडरिया, जावरा शहर थाना प्रभारी दीपक मंडलोई सहित अन्य अधिकारी भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।